मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज शत-प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित करने वाले व्यापक 'स्कूल चलो अभियान' (शैक्षणिक सत्र 2026-27) के शुभारंभ, नवीन पाठ्यपुस्तकों तथा निपुण विद्यालयों व विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण हेतु जनपद वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने 'शैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियां' पुस्तिका का विमोचन किया तथा विद्यार्थियों को मिड-डे मील का वितरण भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हर बच्चा स्कूल जाए, कोई भी बच्चा छूटने न पाए- यह संकल्प हर शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक का होना चाहिए। शिक्षा का यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कार्य है; यह राष्ट्र निर्माण का पवित्र और परिवर्तनकारी प्रयास है।


एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.