About Us (हमारे बारे में)
कर्तव्य पथ टाइम्स एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य समाज तक सच्ची, प्रमाणिक और निष्पक्ष खबरें पहुँचाना है।
आज के समय में समाज को ऐसी पत्रकारिता की आवश्यकता है जो किसी दबाव, लालच या पक्षपात से मुक्त होकर केवल सत्य को सामने लाए। कर्तव्य पथ टाइम्स इसी विचार के साथ कार्य करता है।
हम देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण घटनाओं, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, सामाजिक समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं।
हमारा प्रयास है कि समाज के हर वर्ग — विशेष रूप से गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवाओं — की आवाज को मंच मिले और उनकी समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंच सकें।
Vision (दृष्टि)
समाज में ऐसी जिम्मेदार और निष्पक्ष पत्रकारिता स्थापित करना जो सत्य, पारदर्शिता और जनहित के सिद्धांतों पर आधारित हो तथा आम नागरिक की आवाज को मजबूत बनाए।
Mission (मिशन)
✔ सत्य और प्रमाणिक समाचार प्रकाशित करना
✔ समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना
✔ भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना
✔ समाज में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को पहचान देना
✔ आम जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना
✔️ सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे नागरिकों तक पहुंचाना
✔️ अवैध डग्गामारी एवं यातायात व्यवस्थाओं में सुधार हेतु प्रयास
✔️ असहाय एवं पीड़ित लोगों को तन मन धन से मदद पहुंचाना
Core Values (मुख्य सिद्धांत)
* सत्य और पारदर्शिता
* निष्पक्ष पत्रकारिता
* जनहित सर्वोपरि
* सामाजिक जिम्मेदारी
* लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान
* भ्रष्टाचार पर सीधा बार
नोट -
Kartavya Path Times के सभी सदस्य डिजीटल मीडिया के लिए सहयोगी हैं ये अपने आप के लिए पत्रकार या प्रेस का दर्जा नहीं दे सकते ऐसा करने वालों पर किसी भी कानूनी कार्रवाई का जिम्मेदार कर्तव्य पथ टाइम्स पोर्टल एवं संस्थापक/संपादक नहीं होंगे। सदस्यों को आईडी कार्ड पहचान हेतु जारी किए गए हैं न कि इसका दुरपयोग के लिए। सहयोगियों से अपेक्षा है कि आप अपना कार्य ईमानदारी से करें 🙏।
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.