उझानी बदायूं 11 अक्टूबर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने उझानी मंडी पर धान की किसानों की दुर्दशा पर जाम में फंसे होने पर कड़ा ऐतराज जाहिर करते हुए कहा किसने की दुर्दशा का मय ब्याज के जवाब दिया जाएगा गेहूं व बाजारा के समर्थन मूल्य पर केंद्र सरकार पर भी प्रहार करते हुए कहा मोदी योगी सरकार घोरकिसान विरोधी
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा है उझानी मंडी कई ब्लॉकों का किसान यहां आकर बल्कि दूसरे जनपदों से भी कासगंज और फर्रुखाबाद शाहजहांपुर जिलों के किसान धान की मंडी उझानी में करते हैं प्रशासन ने जाम लगाने का खुद जिम्मेदार आखिर इतनी बड़ी मंडी में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था क्यों नहीं करती है सरकार व प्रशासन
यातायात में भी तमाम लोग फंसे रहते हैं जो लोग मथुरा एटा आगरा अलीगढ़ का सफर कर रहे हैं उनको कई कई घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ता है इसका जिम्मेदार बदायूं का पुलिस प्रशासन है।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा गेहूं व बाजारा के समर्थन मूल्य पर केंद्र सरकार को आने हाथों देते हुए कहा मोदी जी यही है किसानों का सम्मान चवन्नी बढ़कर किसानों को क्या दिया महंगाई के दौर में आपका डीजल किराया रासायनिक खाद विद्युत दरें किसानों का लागत मूल्य में दोगुना लागत आ रही है और आप चवन्नी दिखाकर किसानों का मजाक उड़ा रहे हैं
सबसे बड़ा धोखा किसानों के समर्थन मूल्य पर किया गया है इसका जवाब उत्तर प्रदेश के चुनाव में ब्याज सहित दिया जाएगा मंडल प्रवक्ता के साथ पूर्व फौजी रमेश चंद्र सिंह ज्ञान शंकर यजुर्वेदी चंद्र मोहन वर्मा पूरनलाल पाली शिवदयाल सागर चंद्रकेश यादव समेत कई दर्जन लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट - सतेन्द्र सिंह

एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.