Top News

सामाजिक समरसता की मिसाल बना कोल्हाई, हर्षोल्लास से मनी अंबेडकर जयंती।

बदायूं: ग्राम कोल्हाई में सर्व समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई बाबा साहब की जयंती

Kartavya Path Times

जनपद बदायूं के विकास खंड सहसवान अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हाई में मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। गांव में लगातार तीसरे वर्ष सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित हुआ।

Kartavya Path Times

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव रहीं, जिन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महिलाओं द्वारा मुख्य अतिथि का पटिका पहनाकर एवं फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। वहीं, श्रीमती वर्षा यादव ने भी महिलाओं को “बाबा साहब” नाम की पटिका पहनाकर सम्मानित किया, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का माहौल बना रहा।



अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहब का सपना तभी साकार होगा जब समाज का हर वर्ग शिक्षित होगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं-लिखाएं और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाएं।

इस अवसर पर प्रधान पति राममूर्ति शाक्य उर्फ पप्पू मौर्य, रिटायर्ड कानूनगो पनवेश्वरी दयाल, सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह गहलोत, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार, पूर्व कोऑपरेटिव सचिव लाल सहाय मौर्य, झंडू सिंह, सोविंदर गुर्जर, राजकुमार पाल, डॉ. ओमेंद्र पाल, सौरभ पाल, वीरेश यादव, फूल मोहम्मद, सफी मोहम्मद सैफी, आरिफ सैफी, राजवीर सागर, विनोद सागर, रिंकू सागर, ब्रजपाल, जोगेंद्र,अरविंद कुमार,सूरज सागर, अंकित सागर, सौरव सागर,सत्यपाल माथुर, तेजेन्द्रपाल,रजनेश सागर,रोहित सागर,अंकित,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में धनेश्वरी, सोमवती, आशा देवी, राजेश्वरी, वीरावती, रीना, जैनियस, लक्ष्मी, अर्चना, रिंकी, जय देवी,अनीता,ओमवती, तारावती, विनीता, श्रीति, अमरपाल, तेजेन्द्र, बेबी,ममता, राधारानी, दीक्षा,सहित अनेक महिलाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

समारोह का समापन आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।



Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने