मिशन शक्ति फेज 6.0 – उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय
*शारदीय नवरात्रि 2026 के पर्व पर जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा मिशन शक्ति फेज-6 के विशेष अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।*
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद बदायूँ में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आज दिनांक 12.10.2026 को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत *जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा* द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर जन-जागरूकता रैली को रवाना किया गया। रैली में एडीएम (ई) श्री मानवेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एसडीएम बिसौली श्रीमती प्रियंका वैश्य, एसडीएम बिल्सी श्री गौरव आर्य, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती ज्योति सिंह आदि पुलिसकर्मियों द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।
जन-जागरूकता रैली पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन चौक, इंदिरा चौक, छःसड़का, नेहरू चौक एवं रोडवेज होते हुए पुनः पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर संपन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही नागरिकों, महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
*मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान का उद्देश्य* महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा महिला सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं के प्रति विश्वास बढ़ाना है।
*बदायूँ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा जनपद में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।*


एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.