बदायूं। सहसवान क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में नई तकनीक पर आधारित पीके मस्टर्ड ऑयल मिल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रिटायर्ड कानूनगो परमेश्वरी दयाल ने फीता काटकर मिल का उद्घाटन किया।
इस ऑयल मिल की स्थापना क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार द्वारा स्थानीय लोगों को शुद्ध और मिलावट रहित तेल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक मशीन की विशेषता यह है कि यह तेल को फिल्टर कर निकालती है, जिससे सरसों की गाद या अन्य अशुद्धियां नहीं आतीं। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता का तेल उचित दरों पर मिल सकेगा।
उद्घाटन समारोह में ग्राम प्रधान पति पप्पू शाक्य, रिटायर्ड लेखपाल मनोहर लाल, शेर सिंह मौर्य, सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह गहलोत, रामेश्वर मास्टर,करन सिंह बाबा जी, विवेक माहेश्वरी, अंशुल यादव, ओमप्रकाश, विनोद कुमार, सोनू, रिंकू, रमेश, ईश्वरी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि गांव में ही शुद्ध तेल की उपलब्धता से उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।



एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.