Top News

Budaun Police द्वारा पुलिस लाइन ग्राउण्ड में दंगा नियंत्रण/बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुआ अभ्यास, आपात परिस्थितियों से निपटने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को किया गया प्रशिक्षित



आज दिनांक 09.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ के परेड ग्राउण्ड में दंगा नियंत्रण/बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।


अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दंगारोधी उपकरणों के साथ मॉक ड्रिल में प्रतिभाग किया गया । इस दौरान विधि-विरुद्ध भीड़ को नियंत्रित करने, भीड़ को तितर-बितर करने, उपद्रवियों से निपटने, बलवाइयों की गिरफ्तारी करने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की विभिन्न प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया।


ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को बलवा अथवा दंगे की स्थिति में सतर्कता एवं संयम के साथ कार्यवाही करने, पथराव के दौरान स्वयं का बचाव करते हुए भीड़ को नियंत्रित करने तथा परिस्थितियों के अनुरूप पुलिस चेतावनी, आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट एवं वाटर कैनन सहित उपलब्ध दंगारोधी संसाधनों के प्रयोग का अभ्यास कराया गया। साथ ही, आपात परिस्थितियों में पुलिस बल के समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया।

बदायूँ पुलिस जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सदैव तत्पर है।


Report - Kartavya Path Times 

Subscribe Now| please follow X| follow facebook page

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने