भदोही में इंडिया कारपेट एक्सपो के स्वर्ण जयंती संस्करण का आगाज, कालीन उद्योग को नई तकनीक और डिजाइन से जोड़ने पर जोर
भदोही। जनपद भदोही में एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेलों में शामिल ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ हुआ। आयोजन में कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं और प्रमुख उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कालीन उद्योग से जुड़े लोगों से संवाद करते हुए पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक और नए डिजाइन से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कहा गया कि सदियों से कालीन बुनने वाले कारीगरों की कला और हुनर को नई पहचान दिलाने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में कहा गया कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप कारीगरों के उत्पादों को नए बाजार और बेहतर डिजाइन के अवसर मिले हैं। इससे भदोही के कालीन उद्योग को देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नई संभावनाएं मिली हैं।
50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी करने वाले ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी गई। साथ ही निर्यातकों, विक्रेताओं, उद्यमियों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों को शुभकामनाएं दी गईं।
Riport - Kartavya Path Times



एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.