Top News

मुजरिया में मारपीट के बाद महिला की मौत का आरोप, पांच आरोपितों पर FIR

 
Kolhai

बदायूं/मुजरिया। बदायूं जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में डकैती व मारपीट के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित राजेंद्र पाल की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 4 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित राजेंद्र पाल का कहना है कि वह अपनी परचून की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपित अनुज, जतिन, हिमांशु, सतेंद्र और अंकित वहां पहुंचे और सिगरेट की मांग की दुकानदार द्वारा सिगरेट दे दी गई फिर आरोपितों ने उसके गल्ले में हाथ डाल कर रखी रकम को निकाल लिया जब दुकानदार ने विरोध किया तो इस पर आरोपित हमलावार हो गए |


पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने उसके दुकान के गल्ले से 50 हजार रुपये की रकम को निकाल लिया और  उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। दुकानदार के विरोध करने पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से भी मारपीट की और दुकानदार राजेन्द्र की पकड़ कर गाड़ी में डाल कर भागने लगे, शोर सुनकर पीड़ित की मां लज्जावती मौके पर पहुंचीं और अपने पुत्र को बचाने का प्रयास किया भागते समय उसकी माँ के ऊपर गाड़ी को चड़ा दिया जिससे घटना स्थल पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई ये आरोप लगाया है।पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच मुजरिया थाना पुलिस द्वारा की जा रही है,पुलिस के बयान में डकैती घटना का बयान नहीं दिया गया है जिससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये हैं,ग्रामीणों का कहना है कि कोल्हाई में पुलिस चेकपोस्ट होते हुए भी मर्डर जैसी घटना होना पुलिस की कार्यशैली पर सबाल बनता है पुलिस ने आरोपितों को भागने का भरपूर सहयोग किया है घटना के बाद 16 घंटे तक आरोपित गाँव में देखे गए पुलिस ने कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया ग्रामीणों की आस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर बनी हुई है ग्रामीणों एवं पीड़ित परिवार के अनुसार कोल्हाई पुलिस चौकी स्टाफ और थानाध्यक्ष मुजरिया पर निलम्बिन की कार्यवही की मांग है  क्यूंकि जिले की कानून व्यवस्था को नारीशक्ति के हाथ में  सरकार ने सौंपा है आज एक अबला नारी की दर्दनाक हत्या पुरे इरादे के साथ की गई है जो कानून व्यवस्था के मुंह पर तमाचा है पीड़ित परिवार की योगी सरकार से मांग है कि आरोपितों का ऐनकाउंटर किया जाये|

पुलिस जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी पुलिस जांच के अधीन है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों, साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


नोट: यह समाचार FIR/तहरीर में दर्ज आरोपों एवं पीड़ित परिवार व ग्रामीणों के बयानों  के आधार पर है। उपरोक्त जानकारी में किसी भी आरोप की कर्तव्य पथ टाइम्स एवं संपादक पुष्टि नहीं करता है,स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है

रिपोर्ट - सत्येन्द्र सिंह 

Subscribe Now| please follow X| follow facebook page

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने