Top News

Budaun News अपात्र परिवारों को राशन कार्ड का लाभ मिलने का आरोप, डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग

 

Budaun News

सहसवान (बदायूं)। पूर्ति निरीक्षक कार्यालय सहसवान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी से अपात्र राशन कार्ड धारकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कार्यालय को जानकारी होने के बावजूद लंबे समय से ऐसे परिवारों के राशन कार्ड यथावत बने हुए हैं, जो कथित रूप से अपात्रता की श्रेणी में आते हैं। इनमें कॉमर्शियल उपयोग वाले टेम्पो के मालिक, 20 लाख रुपये से अधिक का कारोबार करने वाले किराना स्टोर संचालक, दो मंजिला मकान और निजी व्यवसाय रखने वाले परिवार शामिल बताए गए हैं। कुछ परिवारों में 3 से 4 व्यक्ति मजदूरी पर कार्यरत होने की बात भी कही गई है।

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच पूर्ति निरीक्षक कार्यालय सहसवान के बजाय किसी अन्य विभाग से कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और पात्र एवं अपात्र लाभार्थियों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई हो सके।

कर्तव्य पथ टाइम्स | निष्पक्ष खबर, जनहित की आवाज।

Subscribe Now| please follow X| follow facebook page

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने