वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा आगामी त्यौहार के दृष्टिगत थाना बिसौली क्षेत्र के मुख्य बाजारों/सर्राफा बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले व्यस्तम स्थानों पर पैदल गश्त की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ सुश्री अंकित शर्मा द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस/दीपावली/गोवर्धन पूजन/भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत अपराध नियंत्रण,कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से नगर के व्यस्तम भीड़-भाड़ वाले प्रमुख स्थानो एवं मुख्य चौराहों एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पैदल गस्त की गयी। आगामी त्यौहार को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को संयुक्त रुप से लगातार कस्बा में प्रत्येक दिन फुट पेट्रोलिंग करने व पुलिस की सक्रियता बनाये रखने हेतु सम्बन्धित अधि0गण को निर्देशित किया गया । शहर में त्यौहारो के दौरान कहीं भी जाम की स्थिति न होने पाये इसके लिए प्रत्येक चौराहे व मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस बल की ड्यूटी के साथ ही थाना पुलिस को भी तैनात रखने हेतु निर्देश दिये गये ।
त्यौहारो के मद्देनजर आमजनता की रात्रि में भी आवाजाही रहती है जिस कारण कोई घटना घटित न हो इसके लिए रात्रि डयूटियों एवं थाना मोबाइल द्वारा विशेष सतर्कतापूर्वक लगातार भ्रमणशील रहते हुए गस्त करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियो एवं कर्मचारियो को निर्देशित किया गया जिससे आगामी त्यौहारों को सकुशल, हर्षोल्लास और निर्बाध रूप से मनाया जा सके ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री अंशुमन श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक बिसौली कोतवाली श्री सर्वेन्द्र कुमार शर्मा, एवं अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - कर्तव्य पथ टाइम्स

एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.