वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए सुरेन्द्र सिंह यादव व सुनिल अहलावत तथा उ0नि0 से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए अवधेश कुमार मिश्रा को रैंक प्रतीक लगाकर पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी ।
आज दिनांक 02.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ,सुश्री अंकिता शर्मा तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा पुलिस कार्यालय में निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए 1- सुरेन्द्र सिंह यादव (क्राइम ब्रांच) 2- सुनिल अहलावत (सीसीआर) तथा उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पर पदोन्नत हुए अवधेश कुमार सिंह मिश्रा थाना बिनावर को उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा गया कि पदोन्नति के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारियाँ और भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि पदोन्नत अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करते हुए विभाग की गरिमा को सदैव बनाए रखेंगे तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय व अन्य अधि0गण मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.