दिनाँक 29.07.2026
श्रावण मास 2026 के अवसर पर जनपद कासगंज के लहरा घाट, हरि की पैडी एवं जनपद बदायूँ के कछला घाट पर आने वाले कावडियों एवं श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुदृढ यातायात व्यवस्था हेतु हल्के वाहन/भारी वाहन ट्रक. ट्राला, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्राली आदि का आवागमन निम्न प्रकार रहेगा।*
प्रथम सोमवार- 03.08.2026
द्वितीय सोमवार- 10.08.2026
महाशिवरात्रि 11.08.2026
तृतीय सोमवार- 17.08.2026
चथुर्थ सोमवार- 24.08.2026
*डायवर्जन का समय-*
▪️प्रत्येक शुक्रवार की साय 20.00 बजे से सोमवार की साय 20.00 बजे तक ।
▪️महाशिवरात्रि के अवसर पर दिनांक 11.08.2026 (मंगलवार) को साय़ 20.00 बजे तक ।
*1)- फर्रूखाबाद / शाहजहाँपुर से आगरा / मथुरा / अलीगढ़ की ओर जाने वाला भारी वाहन* उसावॉ, म्याऊ चौकी से डहरपुर-दातागंज- से गंगा एक्सप्रेस-वे से थाना वजीरगंज (वनकोटा) टोल प्लाजा से बिल्सी, मुजरिया, सहसवान, गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा ।
*2)- बरेली से कासगंज / आगरा / अलीगढ़ को जाने वाला यातायातः-*
बरेली से कासगंज / आगरा / अलीगढ़ को जाने वाले समस्त भारी वाहन गैनी ऑवला-बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा-अलीगढ़ होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा।
*3)- मुरादाबाद / संभल से कासगंज / आगरा जाने वाला यातायातः-* मुरादाबाद से कासगंज / आगरा को जाने वाले भारी वाहन चन्दौसी, बहजोई, बबराला, गुन्नौर-नरौरा, अलीगढ़ होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा।
*4)- मुरादाबाद / चन्दौसी से फर्रुखाबाद / शाहॅजहापुर को जाने वाला यातायातः-*
मुरादाबाद / चन्दौसी से फर्रुखाबाद / शाहॅजहापुर को जाने वाले भारी वाहन बिसौली (या वनकोटा वजीरगंज से गंगा एक्सप्रेस-वे) थाना दातागंज डहरपुर टोल प्लाजा से होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा ।
*5- कासगंज / आगरा से फर्रुखाबाद / शाहजहाँपुर को जाने वाला यातायातः-*
कासगंज / आगरा से फर्रुखाबाद / शाहजहाँपुर को जाने वाले वाहन अलीगढ़ नरौरा से गुन्नौर होकर सहसवान, बिसौली, थाना वजीरगंज (वनकोटा टोल प्लाज से गंगा एक्सप्रेस-वे) से होकर डहरपुर टोल प्लाजा से होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा ।
*6- कासगंज / आगरा से बरेली को जाने वाला यातायातः-*
कासगंज / आगरा से बरेली को जाने वाले वाहन अलीगढ़ नरौरा से गुन्नौर होकर सहसवान, बिसौली से ऑवला, अलीगंज से अखा-गैनी होकर अपने गन्तव्य को जायेगे ।
*7)- बदायूँ से बरेली आने-जाने वाली रोडवेज बसों / अन्य हल्के वाहनों का संचालनः-*
बदायूँ से बरेली को आने-जाने वाली रोडवेज बसों / अन्य हल्के वाहन नवादा चौकी से कुवरगांव-आँवला-अलीगंज-गैनी-रामगंगा होते हुये आवागमन करेगें ।
*8)- बदायूँ से मुरादाबाद, नोएडा, दिल्ली को जाने वाली रोडवेज बसों / अन्य हल्के वाहनों का संचालन :-*
बदायूँ से मुरादाबाद, नोएडा, दिल्ली को जाने वाली रोडवेज बसों / अन्य हल्के वाहन रोडवेज बस स्टैण्ड से खेडा नवादा चौकी से बिसौली-सहसवान-गुन्नौर-नरौरा होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा ।
*9)- बदायूँ से फर्रुखाबाद / शाहजहाँपुर को जाने वाली रोडवेज बसों / अन्य हल्के वाहनों का संचालनः-*
बदायूँ से फर्रुखाबाद / शाहजहाँपुर को जाने वाली रोडवेज बसों / अन्य हल्के वाहन रोडवेज बस स्टैण्ड से पुलिस लाइन चौराहे से होते हुये दातागंज तिराहा से रेलवे क्रॉसिंग होते हुये दातागंज-बेलाडांडी-जैतीपुर- मदनापुर-जलालाबाद होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा ।
*10)- बदायूँ नगर से एटा / अलीगढ़ / आगरा / मथुरा को जाने वाले हल्के वाहन का संचालन:-*
बदायूँ नगर से एटा / अलीगढ़ / आगरा / मथुरा को जाने वाले हल्के वाहन / रोड़वेज बस जालन्धरी सराय रोड से शेखूपुर-कादरचौक कादराबाद होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजा जायेगा।
नोटः- कॉवड़ मार्ग बदायूँ नगर से गंगा घाट कछला तक कॉवड़ वाहनों के अतिरिक्त्त अन्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
*डायवर्जन का स्थान-*
1. कछला रोड सहसवान- थाना सहसवान / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
2. मुजरिया चौराहा- थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
3. उझानी बडा बाईपास- थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
4. राजकीय मेडीकल कालेज तिराहा- थाना सिविल लाइन / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
5. नौशेरा तिराहा - थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
6. बिल्सी मोड़ तिराहा - थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
7.एआरटीओ चौराहा- थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा ।
8. सरदार पटेल चौक बड़ा बाईपास - थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
9. आवला कुँवरगाव चौराहा बड़ा बाईपास- थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
10. बी.आर.बी तिराहा बड़ा बाईपास- थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
11. सरदार भगत सिंह चौक - थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
12. दातागंज तिराहा- थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
13. मझिया मोड़ - थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
14. कैशव चौकी - थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
15. डहरपुर- थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा ।
16.म्याऊ तिराहा- थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा ।
17. जालन्धरी सराय चौराहा - थाना पुलिस / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा।
*नोट:- उपरोक्त के अतिरिक्त कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत डायवर्जन दिनांक / रूट / डायवर्जन व्यवस्था में आवश्यकता अनुसार संशोधन किया जा सकता है।*
*महत्वपूर्ण फोन नम्बर:-*
पुलिस अधीक्षक नगर
9454401022
क्षेत्राधिकारी यातायात
9454401317
जिला नियंत्रण कक्ष
9454402956
प्रभारी यातायात
8218940661

एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.