मुजरिया थाना क्षेत्र के नागरिकों से एक अपील
यदि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय हुआ है, तो कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच और न्याय मिलना चाहिए।
कुछ मामलों में ऐसी शिकायतें सामने आती हैं कि व्यक्तिगत रंजिश, आपसी विवाद या स्वार्थवश झूठे आरोप अथवा झूठे मुकदमे दर्ज कराने का प्रयास किया जाता है। यदि ऐसा होता है, तो इससे निर्दोष लोगों, विद्यार्थियों, परिवारों और पूरे समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
हम सभी नागरिकों से विनम्र अपील करते हैं कि—
किसी भी प्रकार के झूठे आरोप या गलत शिकायत का सहारा न लें।
केवल सत्य तथ्यों के आधार पर ही शिकायत दर्ज कराएं।
किसी भी व्यक्ति को बिना प्रमाण के बदनाम करने का प्रयास न करें।
न्यायिक प्रक्रिया और कानून का सम्मान करें।
गांव में भाईचारा, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
मुजरिया पुलिस प्रशासन से विनम्र अनुरोध
यदि किसी भी मामले में झूठी शिकायत, साक्ष्यों से छेड़छाड़ अथवा कानून का दुरुपयोग पाया जाता है, तो संबंधित प्रावधानों के अनुसार निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि निर्दोष लोगों के अधिकारों की रक्षा हो सके और कानून पर जनविश्वास बना रहे।
हमारा संदेश
"सत्य का साथ दें, कानून का सम्मान करें और गांव को भाईचारे, न्याय एवं विकास की दिशा में आगे बढ़ाएं।"
सत्येन्द्र सिंह गहलोत - सूचना एवं सामाजिक कार्यकर्ता
ब्योरो रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.