लखनऊ — ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त कार्यालय में 02 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय “मीडिया कार्यशाला” का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खंड विकास अधिकारियों को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
सोशल मीडिया टीम द्वारा अधिकारियों को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर सही ढंग से सूचना साझा करने, कंटेंट के मानकों का पालन करने तथा सकारात्मक संवाद स्थापित करने के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक तेज़ी और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयुक्त महोदय जी.एस. प्रियदर्शी ने सभी जनपदों से आए अधिकारियों के सुझावों को गंभीरता से सुना और उनके उचित निस्तारण का आश्वासन दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर सोशल मीडिया की मजबूत उपस्थिति समय की आवश्यकता है। इससे भ्रामक एवं फर्जी सूचनाओं का प्रभावी खंडन किया जा सकेगा और सही जानकारी समय पर आमजन तक पहुँचाना आसान होगा।
उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करते हुए विकास कार्यों की प्रगति, योजनाओं की जानकारी तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ साझा करें, ताकि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके।


एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.