समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर वस्त्र वितरण,शरबत एवं अल्पाहार वितरण,पाठय सामग्री का वितरण,पौधारोपण, गौसेवा एवं मरीजो कों फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बदायूं गौरव क्लब, पं दिनेश चंद्र शर्मा स्मृति सेवा समिति एवं बदायूं गौरव महोत्सव समिति द्वारा बदायूं गौरव क्लब के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर विभिन्न समाजसेवा के कार्यक्रमों का आयोजन कर समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा को श्रदांजलि दी गयी।सर्वप्रथम अपने आवास पर भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा एवं गौरव पाठक ने वेदपाठी ब्राह्मणो को वस्त्र वितरित किये ।दिनेश चंद्र शर्मा स्मृति सेवा समिति एवं बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा एवं सहसचिव गौरव पाठक ने बताया कि बदायूं गौरव क्लब के संरक्षक जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी रहे स्व० दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि के उपलक्ष्य मे बदायूं गौरव क्लब संस्था एवं दिनेश चंद्र शर्मा स्मृति सेवा समिति द्वारा वेदपाठी ब्राह्मणो एवं निर्धनों को वस्त्र वितरित किये गये।इसके उपरान्त टिकटगंज कोठी वाला मंदिर के निकट सुबह ११ बजे से शाम ४ बजे तक शरबत एवं अल्पाहार का वितरण किया गया।इसके उपरान्त दातागंज रोड स्थित गुरुकुल में बदायूं गौरव क्लब एवं सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा अध्यनरत छात्रों को पाठय सामग्री वितरित की गयी।दातागंज रोड स्थित गुरुकुल में बेलपत्र, शमीपत्र,तुलसी, पीपल
एवं बरगद के पांच पौधों का पौधारोपण किया गया।इसके उपरान्त दातागंज रोड स्थित ब्रह्मदत्त गौशाला में गौ माता को गुड एवं चारा खिलाकर गौसेवा की गयी।
सूरजकुंड में मछलियों को दाना खिलाया गया।इसके उपरांत दिनेश चंद्र शर्मा स्मृति सेवा समिति द्वारा जिला अस्पताल में मरीजो को फल वितरित किये गये।बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि समाजसेवा सबसे बड़ा धर्म है।उन्होंने कहा कि अपने जीवन काल में लगातार समाज की सेवा करने वाले समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की स्मृति मे समाजसेवा के कार्य लगातार किये जाएंगे।सहसचिव गौरव पाठक ने कहा कि दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा आजीवन समाज सेवा के कार्य किये गये हैं।उनका जीवन युवाओं के किये अत्यंत प्रेरणादायी है।
बदायूं गौरव क्लब की महिला अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है।सभी लोगो को समाज की सेवा अवश्य करनी चाहिए।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिनेश चंद्र शर्मा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको श्रदांजलि दी।
इस मौके पर भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा,गौरव पाठक,गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,चर्चा पाठक,प्रज्ञा अमन मयंक पाठक,नियति मिश्रा,काव्या पाठक,
वैदिक पाठक,काशी पाठक,अजय शर्मा,नितिन तिवारी,शिवकांत शर्मा,
रमेश गुप्ता,अशोक गुप्ता,
शशांक शर्मा,कृष्ण अवतार शर्मा,सुमित मिश्रा,हर्ष श्रीवास्तव,
सुमित शंखधार,विपिन शर्मा,लव गुप्ता ,अचिन मासूम,विमको,सोनू शर्मा,मधुरानंद शर्मा
सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित समाज के सैकड़ों प्रबुद्द नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.