जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा सोमवती अमावस्या पर्व के दृष्टिगत कछला गंगा घाट का भ्रमण/निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
आज दिनाँक 14.06.2026 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा सोमवती अमावस्या पर्व के दृष्टिगत कछला गंगा घाट का भ्रमण/निरीक्षण किया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि रखी जाये व श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, पार्किंग/यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर श्री मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री सुनील कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक उझानी श्री प्रवीण कुमार व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे।
सोशल मीडिया सेल,बदायूँ ।

एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.