Top News

पति से विवाद के बाद टावर पर चढ़ी महिला, एटा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र के सिरसाटीपुर गांव में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला बिजली के टावर पर चढ़ गई।



बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुस्से में आकर महिला टावर पर चढ़ गई और अपने पति को मौके पर बुलाने की जिद करने लगी। महिला ने पति पर प्रताड़ना के आरोप भी लगाए।


सूचना मिलते ही थाना मिरहची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद टीम ने महिला को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया।

Ad 


जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान कविता के रूप में हुई है, जो राजेश की पत्नी बताई जा रही है। उसका मायका माया नगर में और ससुराल एटा शहर की एक गली में बताया जा रहा है।


पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। फिलहाल महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने