Top News

दीपक शिवाजी कायंदे को 'मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' की ओर से 'मानद डॉक्टरेट' की उपाधि



बुलढाणा:

नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया (National Anti Corruption & Operation Committee of India) के बुलढाणा जिला युवा संरक्षण प्रमुख दीपक शिवाजी कायंदे को एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और निरंतर सेवा को देखते हुए 'मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (Magic Book of Record) समिति द्वारा उन्हें 'मानद डॉक्टरेट' (Honorary Doctorate Award) प्रदान करने की घोषणा की गई है।

 कायंदे पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। समाज के प्रति उनके समर्पण, उत्कृष्ट प्रदर्शन और पेशेवर कार्यशैली को पहचानते हुए चयन समिति ने उन्हें इस सम्मान के लिए चुना है। समिति ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा कि दीपक कायंदे का कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है और उनके सकारात्मक दृष्टिकोण ने दूसरों के सामने एक उच्च मानक स्थापित किया है।

इस गौरवशाली उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए  कायंदे ने कहा कि यह सम्मान उन सभी लोगों के प्यार और सहयोग का परिणाम है जो उनके सामाजिक सफर में साथ रहे

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने