Top News

भाजपा के भ्रष्टाचार के घोड़े पर बैठे अपराध के दूल्हे की बारात में शामिल ‘संगी-साथी’ देवरिया....



सोशल मीडिया अकाउंट पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लिखी ये पोस्ट उनका कहना है कि नीचे से ऊपर तक जांच हो। 


देवरिया से गोरखपुर है ही कितनी दूर - 2.0


भाजपा के भ्रष्टाचार के घोड़े पर बैठे अपराध के दूल्हे की बारात में शामिल ‘संगी-साथी’ देवरिया में फ़र्ज़ी कंपनी बनाकर ऑनलाइन ठगी करते धरा गया है। गिरफ़्तार अपराधी माखन गुप्ता भाजपा का नगर उपाध्यक्ष और अनरजिस्टर्ड संस्था का अनरजिस्टर्ड सदस्य बताया जा रहा है, उसके ठग-तंत्र के कार्यालय रूपी साइबर कैफ़े का उद्घाटन भाजपा विधायक माननीय दीपक मिश्रा जी के करकमलों से होने की ख़बर भी सत्यापित की जाए। इस गोरखधंधे की गहन पड़ताल हो और नीचे से ऊपर तक सबकी जाँच हो… देवरिया से गोरखपुर है ही कितनी दूर।


दरअसल ये बात पुलिस को बाद में पता चली होगी कि ये कारनामा ‘भाजपा और उनके संगी-साथियों’ की मिलीभगत का परिणाम है, नहीं तो गिरफ़्तारी नहीं होती। अब देखें इस ‘गुड वर्क’ के लिए किसी का प्रमोशन होता है या डिमोशन। 


डंडा लेनेवाला हर व्यक्ति रक्षक नहीं होता है, कुछ मुख़बिरवंशी भक्षक भी होते हैं।





Kartavya Path Times does not confirm this news.This news is going viral on social media.

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने