Top News

दबंगई चरम पर: गरीब का रास्ता बंद, आंगनबाड़ी केंद्र भी हुआ प्रभावित।

कमजोर वर्ग के परिवार और आंगनबाड़ी केंद्र के रास्ते पर दबंगों का कब्जा, आवागमन पूरी तरह बाधित



📍 बदायूं (थाना मूसाझाग क्षेत्र, ग्राम फरीदापुर सानी)

जनपद बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदापुर सानी में दबंगों द्वारा रास्ते पर अवैध कब्जा किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। यह विवाद सिर्फ एक गरीब परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे गांव के आंगनबाड़ी केंद्र तक जाने वाला रास्ता भी प्रभावित हो रहा है, जिससे बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित महेश पुत्र करन सिंह ने थाने में दी गई लिखित तहरीर में बताया कि वर्ष 2001 में उसे सरकार द्वारा आवासीय पट्टा प्लाट आवंटित किया गया था। उसी जमीन पर उसने पक्का मकान बनाकर निवास कर रहा है। पट्टे के अनुसार उसके प्लाट के उत्तर और दक्षिण दिशा में रास्ता दर्शाया गया है, जिससे वह आवागमन करता रहा है।


आरोप है कि गांव के ही राजपाल पुत्र रामचन्द्र,सुनील पुत्र जगन्नाथ व बद्री पुत्र हीरालाल दबंग लोगों ने उसी रास्ते पर भूसा भंडारण, भुज्जी, उपले रखकर, बिटोरा बनाकर और दीवार खड़ी कर झोपड़ी डालते हुए अवैध कब्जा कर लिया है। इससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।

पीड़ित का कहना है कि जब उसने इस अवैध कब्जे का विरोध किया, तो दबंगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने की कोशिश की और उसे गांव से भगाने की धमकी दी। यह घटना 18 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है।

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि यही रास्ता गांव के आंगनबाड़ी केंद्र तक भी जाता है। रास्ता बंद होने से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और सहायिका/कार्यकर्ता के लिए केंद्र तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रभावित हो रहा है।



पीड़ित महेश ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है और प्रशासन से मांग की है कि रास्ते से अवैध कब्जा हटवाकर आवागमन सुचारू कराया जाए तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

⚠️ बड़ा सवाल:
क्या प्रशासन समय रहते कार्रवाई करेगा या फिर दबंगों के आगे एक गरीब और सरकारी व्यवस्था दोनों ही बेबस रहेंगे?

📢 ग्रामीणों में आक्रोश, न्याय की मांग तेज



रिपोर्ट - सत्येन्द्र सिंह 

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने