Top News

शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी

 

बदायूँ : 23 मार्च। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी केशव कुमार ने तहसील सहसवान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 25 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनके गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

Kartavya path times

शनिवार को ईद-उल-फितर पर सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।

Kartavya path times

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व क़ी 09, पुलिस क़ी 02, विकास विभाग क़ी 05 अन्य विभागों क़ी 09 कुल 25 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनके गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने