Top News

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश और प्रदेश की जनता लाइनों में है - अखिलेश यादव

 

Kartavya path times

  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान बर्बाद हो गया है। आलू किसानों को फसल की कीमत नहीं मिली। आगरा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा समेत अन्य जिलों में आलू किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आलू की कीमत इतनी कम है कि किसानों ने आलू की खुदाई नहीं की, ट्रैक्टरों से आलू समेत खेतों की जुताई करा दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों का आलू खरीदने का वादा किया था। सरकार बताए कि आलू खरीदने के लिए कितना बजट दिया था।

    सोमवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर मार्ल्यापण के बाद मीडिया से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे करती और झूठ बोलती है। सरकार इन्वेस्टमेंट के नाम पर भी झूठा प्रचार करती है। सरकार बताए कि जो एमओयू हुए थे उनमें से कितना इन्वेस्टमेंट जमीन पर उतरा। निवेश किस औद्योगिक नीति के तहत आया। निवेश के लिए सरकार ने कितना इंसेंटिव दिया। इंसेंटिव के लिए बजट में कितना प्रावधान हुआ और अगर निवेश हुआ तो कितने लोगों को रोजगार मिला।

Kartavya path times

 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश और प्रदेश की जनता लाइनों में है। कभी नोटबंदी के लिए लाइन, कभी खाद के लिए लाइन अब रसोई गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगी है। एलपीजी, लापता गैस हो गयी है। चाय-पानी, ठेले, रेस्टोरेंट, चाट की दुकानें बंद है। शहरों में गैस सिलेण्डर के लिए लाइनें लगी है। गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर के लिए मेला लगा है। जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध लम्बा चला तो रसोई गैस का संकट और गहराएगा और कीमतें बढ़ जाएंगी। महंगाई और बढ़ जाएगी।

 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। गोरखपुर, वाराणसी, मथुरा, बदायूं में जिस तरह की घटनाएं हुई है उससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। अपराधियों और आरोपियों को बचाया जा रहा है। गोरखपुर की घटना में भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने जो कहा है वह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि कि अगर दोषी नहीं पकड़े गए। सच्चाई बाहर नहीं आयी तो राज्यसभा में नंगा कर दूंगा। एक राज्यसभा सदस्य अखिर किसको नंगा करना चाहते हैं।          

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने