AI जनरेट पिक्चर
बदायूं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकास खंड सहसवान की ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित मुरारी लाल जूनियर हाई स्कूल में योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इस अवसर पर योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि नियमित योग करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। कार्यक्रम में डॉ. सोहनपाल सिंह, विद्यालय प्रबंधक नरेन्द्र माहेश्वरी, इंदल पाल, पप्पू शाक्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.