28 जून से पल्स पोलियो व 01 जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
बदायूँ: 22 जून। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन को सुगमता से सुलभ कराने के लिए कहा। उन्हांेने बताया कि 01 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा, इसके लिए सभी अधिकारी अपनी तैयारी पूर्ण रखें। उन्होंने अधिकारियों से माइक्रो प्लान बनाकर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 28 जून से प्रारम्भ हो रहे पल्स पोलियो अभियान के कार्यांें की भी समीक्षा की।
कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत ब्लॉक स्तर, नोडल अध्यापकों का संवेदीकरण, स्थानीय निकायों पर संवेदीकरण, ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की संवेदीकरण आदि कार्य समय पर पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि संबंधित सभी बैठकर समय से पूर्ण कराकर अभियान को सफल बनाया जाए। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने 28 जून 2026 से पल्स पोलियो दिवस पर सभी प्राथमिक विद्यालय खोले जाने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को पल्स पोलियो दिवस के दिन बूथ का उद्वघाटन सम्बन्धित ग्राम प्रधान से करवाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय के सहयोग से चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर बनाते हुये ब्लाक स्तर पर महिला नसबंदी कैम्प का आयोजन कराया जाये।
जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना (जे0एस0वाई0) के भुगतान में 50 प्रतिशत से कम भुगतान करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (ब्लाक स्थित) इस्लामनगर, उझानी, दहगवां, उसावां, आसफपुर, जगत एवं समरेर अन्य सभी ब्लाकों को आगामी माह की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक तक 95 प्रतिशत से अधिक की उपलब्धि प्राप्त करें। राशन डीलर व पंचायत भवन पर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु माईक्रोप्लान के अनुसार टीमें गठित की जाये। जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, बदायूूॅ एवं समस्त सामु0 स्वा0 केन्द्रों का एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन करा लिया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (जिला पु0/म0 चिकित्सालय), समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त नोडल अधिकारी, समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, ए0डी0ओ0 पंचायत आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.