Top News

श्रम विभाग में योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु हेल्प डेस्क स्थापित, कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

 बदायूं 06 मई। सहायक श्रमायुक्त बदायूं द्वारा श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं आमजन को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यालय स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाने के संबंध में आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, उप श्रमायुक्त बरेली क्षेत्र बरेली के पत्र के क्रम में श्रम कल्याण आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक सरलता से पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हेल्प डेस्क का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।



हेल्प डेस्क के सुचारू संचालन हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 02 बजे तक मुकेश कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर मोबाइल नंबर 6396306442 को तैनात किया गया है। द्वितीय पाली में अपराह्न 02 बजे से सायं 05 बजे तक रमेश यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर मोबाइल नंबर 9760372422 अपनी सेवाएं देंगे। दोनों कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ड्यूटी के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण करते हुए समय-समय पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते रहें।

इसके अतिरिक्त, हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी के रूप में अमित कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बदायूं मोबाइल नंबर 9169539693 को नामित किया गया है, जो संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी एवं समन्वय सुनिश्चित करेंगे।

कार्यालय द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि हेल्प डेस्क पर आने वाले श्रमिकों एवं आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाए तथा उन्हें लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया जाए। इस पहल से श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ मिल सकेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने