Top News

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बदायूँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3660 किग्रा से अधिक नशीले पदार्थ नष्ट।

ऑपरेशन दहन के तहत जनपद बदायूँ पुलिस द्वारा कुल 3660.773 कि0ग्रा0 मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया।

उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने हेतु जनपद बदायूँ में चलाये जा रहे 

ऑपरेशन दहन” के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद के *विभिन्न थानों द्वारा जब्त निम्न मादक पदार्थ नियमानुसार नष्ट किया गयाः-


दिनाँक 28.04.2026 को विनिष्टिकरण किये गये मादक पदार्थों की मात्राः609.194 कि0ग्रा0

दिनाँक 12.05.2026 को विनिष्टिकरण किये गये मादक पदार्थों की मात्राः863.383 कि0ग्रा0

दिनाँक 31.05.2026 को किये गये मादक पदार्थों के विनिष्टिकरण का विवरणः-

1 डोडा 18.197 kg

2 स्मैक 2034.739 kg

3 गांजा 2.912 kg

4. गोली 0.54 kg 

5. सुल्फा 0.64 kg

6. गांजा 72.213

7. हेरोइन 0.517 kg

8. ब्राउन शुगर 0.065 kg

9. नशीला पाउडर 7.819 kg

10. अफीम 50.554 kg

कुल 2188.196 किग्रा


 अब तक कुल विनिष्टिकरण किये गये मादक पदार्थों की मात्राः- 3660.773 कि0ग्रा0


मादक पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण हेतु निर्धारित मानकों का पालन करते हुये यह कार्यवाही ENVIRAD MEDICARE PVT LTD परसाखेडा रोड नं0 4 बरेली में सम्पन्न हुयी है । पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए उच्च क्षमता वाले ‘इन्सीनरेटर’ के माध्यम से इन मादक पदार्थों को भस्मीभूत किया गया ।

सम्पूर्ण विनिष्टीकरण प्रक्रिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, ड्रग डिस्पोजल कमेटी एवं श्री सुनील अहलावत, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बदायूँ की निगरानी में पारदर्शी तरीके से पूर्ण करायी गयी । “ऑपरेशन दहन” के माध्यम से बदायूँ पुलिस स्पष्ट संदेश दे रही है कि जनपद में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर फलने-फूलने नही दिया जायेगा । अपराध और अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेन्स’ की नीति के तहत भविष्य में भी इस प्रकार की निस्तारण कार्यवाही जारी रहेंगी।


सोशल मीडिया सेल,बदायूँ।

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने