वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर के तत्वाधान व वामा सारथी अध्यक्षा सुश्री अंकिता शर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स बदायूँ में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ लेने के उद्देश्य से मेडिकल कैंप का आयोजनः-
आज दिनांक 05.04.2026 को वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर के तत्वाधान व वामा सारथी अध्यक्षा सुश्री अंकिता शर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में TATA 1mg की टीम के श्री मुकुल शर्मा (कलस्टर मैनेजर), जितेन्द्र कुमार (फार्मासिस्ट), नितिन शर्मा ( एलटी), संदेश सिंह (एलटी) द्वारा पुलिस परिवार के लिये स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण बाजार मूल्य से न्यूनतम दर पर एवं अन्य CGHS दर से 10% छूट पर किया गया । जिला अस्पताल के डॉ0 राजेश वर्मा, डा0 रुची गुप्ता, संजीव फार्मासिस्ट, जितेन्द्र यादव टैक्नीशियन द्वारा बी0पी0, शुगर, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड एवं फंगल इन्फेक्शन आदि बीमारियों के उपचार एवं निदान के बारे जानकारी दी गयी साथ ही होम्योपैथिक के डॉ0 रजनीश शर्मा, वार्ड बॉय केशव राम, वार्ड बॉय सुमित रस्तोगी द्वारा निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गयी । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया,क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन श्री रजनीश कुमार उपाध्याय व प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह एवं अन्य पुलिस अधि0/कर्मचारीगण के परिवारजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.