Top News

बदायूं में पाल इंडेन गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं ने लगाए जबरन पाइप बेचने के आरोप

बदायूं। सहसवान क्षेत्र के पाल इंडेन गैस सर्विस कोल्हाई के खिलाफ उपभोक्ताओं द्वारा आर्थिक शोषण के आरोप लगाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ ग्राहकों का कहना है कि एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा गैस सिलेंडर के साथ जबरन पाइप खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पाइप लेने से मना करने पर सिलेंडर देने में टालमटोल की जाती है तथा “ऊपर से आदेश” का हवाला दिया जाता है।

Kartavya Path Times

बताया जा रहा है कि इस स्थिति के चलते कई उपभोक्ता खुलकर शिकायत करने से हिचकिचा रहे हैं। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आने की चर्चा है, जिसमें एजेंसी के एक कर्मचारी और उपभोक्ता के बीच कथित कहासुनी और हाथापाई की स्थिति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में मोबाइल फोन तोड़ने का प्रयास किए जाने की भी बात कही जा रही है। संबंधित उपभोक्ता को जरिफपुर गढ़िया क्षेत्र का बताया जा रहा है।


इस संबंध में क्षेत्रीय अधिकारी सचिन चौहान से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। एजेंसी संचालक से भी संपर्क का प्रयास किया गया, परंतु उनसे बात नहीं हो पाई।


उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित विभाग को मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल यह आरोप उपभोक्ताओं की ओर से लगाए गए हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।


👉 यदि एजेंसी या संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।


Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने