Top News

रामपुर में गंदगी की समस्या का हुआ समाधान, डीएम के निर्देश पर सफाई अभियान

रामपुर जिले के एक गांव में लंबे समय से सड़क किनारे फैली गंदगी और कचरे की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन और अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाई, लेकिन पहले कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Kartavya Path Times


जब ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को व्हाट्स ऐप किया तो  मामला जिलाधिकारी के सामने आने के बाद जिलाधिकारी (डीएम) ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर मौके पर जेसीबी मशीन भेजकर सड़क किनारे जमा कचरे को हटाने का कार्य शुरू किया गया।


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जहां पहले सड़क के किनारे कचरे का ढेर लगा हुआ था, वहीं अब सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को साफ किया जा रहा है। अधिकारियों की मौजूदगी में सफाई कार्य कराया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।


स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि आगे भी गांव में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी की जाएगी।

डीएम रामपुर की सबसे बड़ी बात यह है कि वह कागजी कार्यवाही के साथ साथ सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हैं और नागरिकों में भरोसा मजबूत रहे इसलिए पारदर्शिता में कोई लापरवाही नहीं बरतते हैं समस्या समाधान दोनों को पारदर्शिता में रखते हैं उनके इस कार्य से रामपुर के नागरिकों में जिलाधिकारी की प्रशंसा के साथ साथ खुद में खुशी की लहर है और।


(रिपोर्ट: रामपुर)

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने