Top News

बदायूं में 29334 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत नियुक्ति पत्र वितरित


बदायूं। शासन के निर्देशों के क्रम में आज जनपद बदायूं में 29334 सहायक अध्यापक भर्ती (विज्ञान एवं गणित) के अंतर्गत चयनित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर नव नियुक्त अभ्यर्थियों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

Kartavya path times


नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बदायूं के साथ समूह फोटो खिंचवाकर अपनी खुशी जाहिर की। बीएसए ने सभी नव नियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


यह जानकारी बीएसए बदायूं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई, जिसमें कार्यक्रम की झलकियां और नियुक्त शिक्षकों की खुशी साफ झलक रही है। 

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने