Top News

रामनवमी के शुभ अवसर पर थाना मुजरिया पुलिस ने की गौसेवा



रामनवमी के शुभ अवसर पर थाना मुजरिया पुलिस ने की गौसेवा

Kartavya path times


बदायूं। रामनवमी के पावन अवसर पर थाना मुजरिया पुलिस ने कोल्हाई गौशाला में गौसेवा की।इस अवसर पर थानाध्यक्ष विदेश कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ कोल्हाई गौशाला पहुंचकर गायों की सेवा की और उनके लिए गुड़, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री खिलाई।


गौशाला कोल्हाई में उपनिरीक्षक (S.I.) विश्वदेव सिंह एवं कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। सभी पुलिसकर्मियों ने श्रद्धा और समर्पण भाव से गौसेवा की।

Kartavya path times


इस मौके पर प्रधानपति राममूर्ति शाक्य उर्फ पप्पू शाक्य,लाल सहाय मौर्य, सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह गहलोत, प्रधान पुत्र रंकज शाक्य,रामपाल सिंह पाल, गौशाला के केयरटेकर करन सिंह बाबा जी, ओमकार, कार्रु और राजू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।


स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस द्वारा इस तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भागीदारी से जनता और प्रशासन के बीच विश्वास मजबूत होता है।

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने