Top News

नशा सुंघाकर लूट का शिकार हुआ युवक, सड़क किनारे बेहोशी हालत में मिला।

बदायूं जनपद के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव पारेवारे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अज्ञात लुटेरों का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारेवारे निवासी संजीव पुत्र नन्हे दिल्ली से मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान यात्रा के बीच अज्ञात लुटेरों ने उसे नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके पास मौजूद नगदी व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

Kartavya path times

बताया जा रहा है कि घटना के बाद एक अज्ञात बस चालक ने बेहोशी की हालत में युवक को कोल्हाई गांव के पास सड़क किनारे उतार दिया। पूरी रात युवक वहीं पड़ा रहा। सुबह जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल मानवीय संवेदना दिखाते हुए उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।

ग्रामीणों ने युवक की फोटो खींचकर विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुपों में साझा की। कुछ ही समय में उसकी पहचान पारेवारे गांव निवासी संजीव पुत्र नन्हे के रूप में हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की हालत देख चिंतित हो उठे।

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस एवं 108 एम्बुलेंस सेवा को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की मदद से युवक को उसकी मां के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेज दिया गया।

इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमें अपराधी यात्रियों को नशा देकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं।

Kartavya Path Times की अपील:
यात्रा के दौरान अजनबी व्यक्तियों से सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई खाद्य या पेय सामग्री का सेवन न करें। यात्रा करते समय नींद से बचें और जिस वाहन से सफर कर रहे हों, उसकी जानकारी जैसे नंबर प्लेट या टिकट की फोटो अपने परिजनों को जरूर भेजें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में आपकी लोकेशन और जानकारी सुरक्षित रहे।

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

और नया पुराने