Top News

मुख्यमंत्री जी ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कृत्रिम कमी उत्पन्न न होने पाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में एलपीजी की मांग और आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रदेश में पूरी तरह सामान्य है, एलपीजी की कमी से संबंधित अफवाहों से बचा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी बुकिंग कराई है, उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Lpg Gas cylinder


मुख्यमंत्री जी ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कृत्रिम कमी उत्पन्न न होने पाए। यदि कोई वितरक एजेंसी या निजी व्यक्ति कालाबाजारी अथवा जमाखोरी में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एलपीजी वितरक केंद्रों पर आवश्यकता पड़ने पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।


मुख्यमंत्री जी ने खाद्य एवं रसद विभाग को कंट्रोल रूम स्थापित कर प्रत्येक जिले की स्थिति की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी तथा ऑयल कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधि आपसी समन्वय से एलपीजी की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करें। 

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

أحدث أقدم