वितरोई फाटक पर शिव भक्तों को कराया प्रसाद ग्रहण, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया सेवा कार्य
बदायूं। सावन माह में शिव भक्तों की सेवा और श्रद्धालुओं के स्वागत के उद्देश्य से रविवार, 23 अगस्त 2026 को ग्राम कोल्हाई के युवाओं द्वारा बिसौली-कासगंज मार्ग स्थित वितरोई फाटक पर श्री विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में मार्ग से गुजरने वाले शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया।
भंडारे के दौरान युवाओं ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कराने के साथ उनकी सुविधाओं का भी ध्यान रखा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
भंडारे के मुख्य आयोजकों में सर्वेश महेश्वरी कारीगर, संजीव महेश्वरी एवं सोनू गुप्ता शामिल रहे। वहीं ममता महेश्वरी, रिंकी यादव, सत्येन्द्र सिंह गहलोत (सूचना एवं सामाजिक कार्यकर्ता), गजेन्द्र मौर्य, भूरे ठाकुर, पुष्पेन्द्र पुरी, अनिल गुर्जर, रिन्कू गुर्जर, राकेश यादव, आशु यादव, धर्मेन्द्र महेश्वरी एवं सचिन महेश्वरी सहित अन्य सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाया।

إرسال تعليق
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.