Top News

ग्राम पंचायत कोल्हाई में शान से फहराया गया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

 

ग्राम पंचायत कोल्हाई, सहसवान, बदायूं में स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर तिरंगा ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि।


बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास खंड सहसवान क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित पंचायत कार्यालय परिसर में ग्राम प्रधान द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया तथा राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।


इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। ग्रामीणों ने भारत माता के जयकारे लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया।

ग्राम पंचायत कोल्हाई, सहसवान, बदायूं में स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर तिरंगा ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि।


कार्यक्रम में प्रधान पति राममूर्ति शाक्य उर्फ पप्पू, रोजगार सेवक भवानी शंकर, लाल सहाय मौर्य, शेर सिंह राजपूत, सूचना एवं सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह गहलोत, BDC प्रमोद कुमार, शेर सिंह, लालमन, PWD मेट रामपाल, रामबहादुर, सत्यपाल, इसरार, ऋषिपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित ग्रामीणों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया।


रिपोर्ट - सत्येन्द्र सिंह गहलोत 

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

أحدث أقدم