बदायूं: 06 जुलाई। प्रदेश में 01 जुलाई, 2026 से 07 जुलाई, 2026 तक मनाए जा रहे वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को सामाजिक वानिकी प्रभाग, बदायूं द्वारा तहसील बदायूं, सहसवान, दातागंज एवं बिसौली के विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
तहसील बदायूं के अंतर्गत पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बदायूं में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य श्रीमती अमिता आलोक ने वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्राएं एवं बदायूं रेंज का स्टाफ उपस्थित रहा।
बिसौली रेंज के अंतर्गत संविलियन विद्यालय हर्रायपुर, तहसील बिसौली में वन महोत्सव जन अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र प्रताप यादव, धर्मपाल सिंह, ग्राम प्रधान हर्रायपुर, प्रधानाचार्य कुंवर सेन, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं रेंज स्टाफ ने सहभागिता की तथा पौधारोपण किया।
सहसवान रेंज के अंतर्गत तहसील बिल्सी स्थित महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिल्सी में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिल्सी विधायक के प्रतिनिधि नवनीत शाक्य ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
दातागंज तहसील के अंतर्गत ग्राम उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर, धीरपुर में वन महोत्सव जन अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार द्वारा आम के पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं वन विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग ने जनपदवासियों से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।


إرسال تعليق
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.