पटना के राजीवनगर स्थित भारत गैस एजेंसी पर दो दिन बाद सिलेंडर पहुंचने से भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उपभोक्ता तड़के 3 बजे से कतार में लग गए, जिससे 4 बजे तक 300 लोगों की लंबी लाइन लग गई।
तड़के 3 बजे से ही सिलिंडर के लिए कतार में लगे लोग
HighLights
दो दिन बाद पहुंचे सिलेंडर, तड़के 3 बजे से लगी कतार।
राजीवनगर भारत गैस एजेंसी पर 1000 सिलेंडरों का वितरण हुआ।
केवाईसी अनिवार्य, कई उपभोक्ताओं को हुई परेशानी।
संवाददाता, पटना। राजीवनगर नाला क्षेत्र में लोहा गेट के पास स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम में गुरुवार को दो दिनों के बाद घरेलू गैस सिलिंडरों से भरे दो ट्रक पहुंचे। यहां मुंहअंधेरे तीन बजे से ही उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए कतार में लगने लगे थे। देखते-देखते चार बजे तक 300 लोगों की लंबी लाइन लग गई।
सुबह छह बजे गैस सिलिंडरों से भरे दोनों ट्रक गोदाम पहुंचे। इसके बाद उपभोक्ताओं के बीच बारी-बारी से वितरण शुरू किया गया। दोपहर बाद तक वितरण चलता रहा। लोगों की भीड़ के कारण राजीवनगर नाला क्षेत्र में वाहनों का आवागमन रुक-रुक कर होता रहा। यहां जाम लग गया था।

إرسال تعليق
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.