चैत्र नवरात्र के दौरान श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। रियासी एसएसपी परमवीर सिंह ने कटड़ा में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
एसएसपी ने कटड़ा में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। फाइल फोटो
HighLights
एसएसपी ने कटड़ा में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया
संदिग्धों की तलाशी और पहचान पत्रों की जांच के निर्देश
संवाद सहयोगी, कटड़ा। चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को तेज कर दिया है। रियासी एसएसपी परमवीर सिंह ने गुरुवार को कटड़ा में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटड़ा विपन चंद्रन, एसडीपीओ कटड़ा डॉ. भीष्म दुबे, एसएचओ कटड़ा इंस्पेक्टर रणजीत सिंह राव सहित जम्मू और कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, सीआइडी, आईबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान, एसएसपी ने नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया और यात्रा मार्ग पर कड़े सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी और जांच करने का भी निर्देश दिया, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व को शांति भंग करने का अवसर न मिले।

Post a Comment
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.