लू प्रकोप व सूखा के दृष्टिगत कार्य कराकर एक सप्ताह में अनुपालन आख्या दें अधिकारी
बदायूँ : 16 मार्च। संभावित लू-प्रकोप व सूखा के दृष्टिगत कार्य कराए जाने के परिपेक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों को सक्रिय होकर टीमवर्क के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजस्व गांव में एक-एक तालाब बनाया जाए तथा एक सप्ताह में सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्य कराकर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करें।
सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज विभाग व नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में फॉगिंग और एंटी लारवा छिड़काव कराने के निर्देश दिए वही समस्त जनपद में विशेष कर बाढ प्रभावित रहे क्षेत्र में युद्ध स्तर पर फसल बीमा कराने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दवाइयां व ओआरएस घोल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो में सभी सुविधाएं उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने नगर निकायों का अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में वाटर कूलर को चेक करके उनको संचालित रहे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा।
डीएम ने नलकूप विभाग के अधिकारियों को खराब नलकूपों को प्राथमिकता पर ठीक कराने तथा नलकूप चालू स्थिति में रहे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा वहीं ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी व शहरी क्षेत्र में संबंधित नगर निकाय खराब हैंडपंपों को चिन्हित कर उन्हें ठीक कराएं तथा उनके जल की जांच भी कराए।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वह ट्रांसफार्मर्स को चेक करें, विशेष कर ऐसे ट्रांसफार्मर जो ट्यूबवेल से जुड़े हुए हैं तथा इस संबंध में उसकी प्रत्येक सप्ताह आख्या भी दें। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को गौशालाओं में चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने बताया कि गत वर्ष 32 हजार से अधिक किसानों का फसल बीमा कराया गया था इसमें प्रभावित क्षेत्र के रहे 2572 किसानों का कराया गया था जिनमें से प्रभावित रहे 670 किसानों को फसल बीमा का लाभ भी मुहैया कराया गया। उन्हें 6 लाख रुपए से अधिक का भुगतान कराया गया है। उन्होंने होमगार्ड के अधिकारियों को बताया कि 100 होमगार्ड को आपदा मित्र के रूप में चिन्हित किया गया। उनका प्रशिक्षण करा दिया जाए।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता बाढ खंड उमेश चंद्र, उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.