मुजरिया (बदायूं), 29 जुलाई।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कोल्हाई में आज बुधवार दोपहर लगभग 3:30 बजे एक तेज रफ्तार ईको कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूत्रों के मुताबिक, महिला सड़क किनारे खड़ी थी, तभी सहसवान की ओर से आ रही मारुति ईको कार (UP24AT5170) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भिजवाया स्वास्थ्य केन्द्र से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
चार महीने में तीन सड़क हादसों का दावा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कोल्हाई क्षेत्र में पिछले लगभग चार महीनों के दौरान तीन सड़क हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने, स्पीड ब्रेकर बनवाने और यातायात नियंत्रण के प्रभावी उपाय करने की मांग की है।
नोट: यह समाचार स्थानीय सूत्रों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। पुलिस जांच एवं आधिकारिक बयान आने के बाद तथ्यों में परिवर्तन संभव है।
रिपोर्ट: सत्येन्द्र सिंह गहलोत
कर्तव्य पथ टाइम्स

إرسال تعليق
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.