सुबह 10 बजे मोहल्ले में नया बोर्ड लगा—
"राजकीय दारू मित्र सेवा केंद्र"
"जनता की सेवा में, हर पैग के साथ!"
एक तरफ दारू मित्र कुर्सी पर बैठा, गले में आईडी कार्ड, सामने कंप्यूटर और माइक लेकर घोषणा कर रहा था—
📢 "टोकन नंबर 21, आपकी पसंद की बोतल काउंटर नंबर 2 से प्राप्त करें।"
📢 "कृपया लाइन में व्यवस्था बनाए रखें, धक्का-मुक्की करने वालों को सिर्फ मूंगफली दी जाएगी!"
उधर दूसरी तरफ इतनी लंबी लाइन लगी थी कि लोग पूछ रहे थे—
"भाई, ये राशन की लाइन है?"
पीछे से जवाब आया—
"नहीं, दारू मित्र की नई भर्ती हुई है, सेवा लेने वालों की लाइन है!"
एक आदमी बोला—
"मेरा आधार लिंक है, क्या प्रीमियम पैग योजना का लाभ मिलेगा?"
दारू मित्र बोला—
"हाँ, साथ में दो पापड़ और एक सलाह मुफ्त!"
तभी एक बुजुर्ग बोले—
"बेटा, इतनी भीड़ क्यों है?"
पास खड़े युवक ने कहा—
"बाबा, पहले लोग बैंक मित्र के पास जाते थे, अब शाम होते ही दारू मित्र के पास हाजिरी लगाते हैं!"
इसी बीच लाउडस्पीकर पर घोषणा हुई—
📢 "जिन लोगों ने पिछले महीने 10 बार सेवा ली है, उन्हें 'स्वर्ण ग्राहक सम्मान' के तहत स्टूल पर बैठने की सुविधा दी जाएगी!"
और सबसे पीछे खड़ा आदमी चिल्लाया—
"भाई साहब, मेरी बारी कब आएगी?"
दारू मित्र मुस्कुराते हुए बोला—
"धैर्य रखिए, जनता की सेवा हमारा धर्म है, और आपकी प्यास हमारा कर्म!" 😂🍻
नारा :
"हर गली में एक मित्र चाहिए,
बैंक मित्र, जल मित्र... और भविष्य में शायद दारू मित्र भी चाहिए!" 😆
नोट यह एक जोक है इसे मनोरंजन के लिए पोस्ट किया गया है इसका वास्तविक जीवन या किसी व्यक्ति के जीवन से कोई लेना देना नहीं है।

إرسال تعليق
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.