Top News

दिव्य ज्योति कलश यात्रा को लेकर कोल्हाई में हुई गोष्ठी

सहसवान। क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई स्थित ग्राम पंचायत भवन में गुरुवार को दिव्य ज्योति कलश यात्रा के सफल आयोजन एवं जनसंपर्क को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने यात्रा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में देवतुल्य भाई पप्पू शाक्य, डॉ. सोहनपाल सिंह, सत्येन्द्र सिंह गहलोत, ज्ञानचंद्र पाल, नरेन्द्र महेश्वरी, भेजेन्द्र शर्मा एवं जगदीश यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिव्य ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना तथा आपसी सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

गोष्ठी के दौरान यात्रा की तैयारियों एवं जनजागरण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। :::

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

أحدث أقدم