Top News

कोल्हाई-सेमरा बनवीरपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, मरम्मत की उठी मांग

बदायूं जनपद के सहसवान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्हाई से सेमरा बनवीरपुर को जाने वाला काला डामर मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाने के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के चलते आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।


ग्रामीणों का कहना है कि  प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की स्थिति खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात के समय सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

इस गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह गहलोत ने लिखित रूप से संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने मांग की है कि जनहित को देखते हुए ग्राम कोल्हाई से सेमरा बनवीरपुर तक के जर्जर मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि खराब सड़क के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।


रिपोर्ट - सत्येन्द्र सिंह 

Post a Comment

Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.

أحدث أقدم