मुजरिया/सहसवान (बदायूं):
विकास खंड सहसवान के ग्राम समसपुर बल्लू स्थित शिव मंदिर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले एक माह से खराब पड़ा है, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और पुजारी को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
मंदिर के पुजारी ऊदल दास महाराज के अनुसार, हैंडपंप खराब होने की शिकायत एक सप्ताह पूर्व खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सहसवान को लिखित रूप में दी गई थी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर निरीक्षण करने तक नहीं पहुंचा।
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर गांव से दूर स्थित है, ऐसे में श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे असुविधा और बढ़ गई है।
हैंडपंप खराब होने के कारण मंदिर परिसर में साफ-सफाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे गंदगी की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों और पुजारी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हैंडपंप को ठीक कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।
(रिपोर्ट: संवाददाता)

إرسال تعليق
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.