मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के CSR फंड से 144 छात्राओं के लिए छात्रावास के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास तथा साइबर फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर शोध क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकता है, ताकि वे स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर होकर 'नए भारत' के निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर सकें।

إرسال تعليق
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.