इराक के पश्चिमी इलाके में अमेरिकी वायु सेना का एक KC-135 स्ट्रैटोटैंकर (एरियल रिफ्यूलिंग टैंकर) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि यह घटना "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" के दौरान "फ्रेंडली एयरस्पेस" में हुई, जिसमें दो विमान शामिल थे।
ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध में नई तेज़ी, इराक में अमेरिकी ईंधन भरने वाला विमान क्रैश (फोटो- AI Generated)
HighLights
नेतन्याहू बोले इजरायली हमलों में ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं
ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिका को चेतावनी दी है
एएफपी, वाशिंगटन। इराक के पश्चिमी इलाके में अमेरिकी वायु सेना का एक KC-135 स्ट्रैटोटैंकर (एरियल रिफ्यूलिंग टैंकर) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि यह घटना "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" के दौरान "फ्रेंडली एयरस्पेस" में हुई, जिसमें दो विमान शामिल थे।
एक विमान सुरक्षित उतर गया, जबकि दूसरा क्रैश हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं, लेकिन अभी तक हताहतों या क्रैश के सटीक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह दुर्घटना दुश्मन या फ्रेंडली फायर की वजह से नहीं हुई।

إرسال تعليق
Thanks for your suggestion.Our team will respond to your suggestion soon.